Araria News: सीमेंट के पिलर में छिपाका 12 चक्का ट्रक से लायी जा हरी 4401 लीटर विदेशी शराब जब्त
अररिया, अक्टूबर 18 -- Araria News: अररिया, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा के बीच जोकीहाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमेंट से बने पिलर के नीचे छुपा कर ले जाए जा रहे एक 12 चक्का ट्रक में लदी 4401 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने यह कार्यवाई जोकीहाट-बहादुरगंज मार्ग पर रानी चौक के समीप की है।मौके से पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।रविवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जोकीहाट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 12 चक्का ट्रक बीआर 01 जीक्यू 9582 से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही जोकीहाट थानेदार राजीव कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने रानी चौक के पास वाहन चेकिंग शुरू की। संदेह के आधार पर उक्त ट्रक को रोककर जब सघन तलाशी ली गई,ट्रक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.