अररिया, जुलाई 31 -- Araria News: पलासी (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के भट्टाबाड़ी गांव में अपने तीन बच्चों को छोड़ सीएसपी धर्मगंज चौक रूपये निकालने गयी विवाहिता(अनिता देवी) के गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पति प्रवेश मंडल द्वारा पलासी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। घटना बीते 23 जुलाई की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन बताया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: 11 दिन से लापता पति की तलाश की लगाई गुहारमामला दर्ज मामले में सूचक बने पति ने उल्लेख किया है कि उनकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व प्रेम-प्रसंग के तहत पश्चिम बंगाल के अलीपुर जिले अंतर्गत डाबरी गांव के लाडुसूर की पुत्री अनिता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह उनके घर रह रही थी, जिससे मुझे दो पुत्र व एक पुत्री भी है। बीते 23 जुलाई सुबह करीब आठ बजे वह तीनों बच्...