अररिया, अगस्त 29 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जोगबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुशमाहा टिकरटोला वार्ड संख्या-1 निवासी रामसेवक सदा उर्फ बदामी सदा के घर से 32.500 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार रामसेवक सदा, स्व. बन्नी सदा का पुत्र है। मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अपर थानाध्यक्ष विष्णु कांत ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फुलकाहा में 29 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर फरार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...