अररिया, अक्टूबर 6 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता। अगर आप खुटहा बैजनाथपुर पंचायत अन्तर्गत वार्ड संख्या-04 जाने वाली सड़क पर सफर करने की सोच रहे है तो सावधानी बरतें। इस रोड से गुजरने वाले राहगीर कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं, क्योंकि इस सड़क में हाई स्कूल के समीप सड़क के बीचों बीच लगे 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इससे अवागमन के दौरान कभी भी दुर्घटना होने और जान माल के नुकसान का खतरा बना रहा है। खासकर रात के समय राहगीरों के लिए आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा ज्यादा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क से वार्ड नंबर चार जाने वाली यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत कुछ दिन पहले ही बनाई गई है। सड़क निर्माण के दौरान सड़क के बीचो-बीच स्थित 11 हजार वोल्ट के विद्युत प...