अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति काली बाजार अररिया में मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ अररिया। शारदीय दुर्गा पूजा के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और मां भगवती के दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना का विशेष महत्व है। मां शैलपुत्री को शक्ति, शांति, दृढ़ता एवं सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Araria News: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, प्रथम दिन मां भगवती के शैलपुत्री रू...