अररिया, सितम्बर 24 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता अररिया शहर की आबोहवा और बुनियादी ढांचे को आधुनिक महानगरों की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। नगर परिषद अररिया के वार्ड संख्या-09 की नगर पार्षद दीपा आनंद ने शिवपुरी कोसी नहर के कायाकल्प और समग्र सौंदर्यीकरण के लिए महत्वाकांक्षी 'शिवपुरी कैनाल फ्रंट प्लान' का विस्तृत प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग,बिहार सरकार के मंत्री नितिन मिश्रा को सौंपा है। यदि यह योजना धरातल पर उतरती है, तो जिला मुख्यालय की हृदयस्थली कहे जाने वाले इस क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और अररिया को अपना पहला सुव्यवस्थित रिवर-कैनाल फ्रंट मिलेगा।

गोढ़ी चौक से रानीगंज पुल तक बदलेगा पूरा इलाका: मंत्री को सौपें गये ​प्रस्ताव के अनुसार, योजना का दायरा गोढ़ी चौक से शुरू होकर चन्द्रा चौक स्थित बजरंगब...