अररिया, अक्टूबर 18 -- अरगड़ा दुर्गा मंदिर में मां की पूजा-अर्चना Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता।जिले का गौरव और प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर के साधक नानू बाबा द्वारा अरगड़ा दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का पूजा- अर्चना की गई।इस दौरान नानू बाबा ने मां दुर्गा का आरती व मां को महाभोग भी लगाया। इस पूजा में भारी संख्या में भक्तगण मां के कालरात्रि पूजा अर्चना में भाग लिए। रविवार व सोमवार को महागौरी का पूजा अर्चना की गई। नानू बाबा ने बताया कि मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में तो बहुत डरावना है, इसलिए भक्तों को किसी भी तरह से घबराने या आतंकित होने की जरूरत नहीं है। वह हमेशा शुभ फल देती हैं। मां कालरात्रि दुष्टों का नाश करने वाली हैं। ये ग्रह बाधाओं को दूर करने वाले भी हैं। दैत्य, दानव, भूत, प्रेत आदि उनको याद करने मात्र से ही भय से भाग ...