Araria News: सात सूत्री मांगों को लेकर आशा का शहर में विरोध मार्च, प्रदर्शन
अररिया, अक्टूबर 6 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि। बकाया प्रोत्साहन राशि एवं राज्य राशि के अविलंब भुगतान समेत सात सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध मार्च के साथ प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष स्टेडियम से एकजुट होकर जुलूस निकाला और समाहरणालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व आशा संघ की जिला मंत्री किरण झा ने कर रही थी। समाहरणालय पहुंचने के बाद आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को वार्ड स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के नाम मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बकाया राशि के भुगतान के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि के भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किस माह की किस मद की राशि आशा के खाते में भेजी जा रही है, इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.