अररिया, अगस्त 11 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नप के वार्ड 23 निवासी सौ वर्षीय श्यामदेव प्रसाद दास की रविवार रात सांप के डसने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, श्यामदेव प्रसाद घर में कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान घर में सांप घुस आया और उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया। अररिया ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...