अररिया, सितम्बर 12 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज पंचायत के वार्ड संख्या 3 में शुक्रवार को सर्पदंश से सात वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान जहाना प्रवीण, पिता मो. आजम के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों एवं सामाजिक संस्था लाइफ सेवियर फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष साह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे बच्ची अपने घर में खेल रही थी। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे काट लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन एवं मनीष साह बच्ची को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करत...