Araria News: सरकारी अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ की भारी कमी, महिला रोगी परेशान
अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: चंदन कुमार अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में महिलाओं के बेहतर ईलाज के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के 16 पद स्वीकृत हैं, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी तस्वीर चिंताजनक है। इन 16 पदों में महज दो डॉक्टर ही पदस्थापित हैं और दोनों मॉडल सदर अस्पताल में कार्यरत हैं। बाकी 14 पद खाली हैं। खास बात यह है कि प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों से लेकर अनुमंडलीय अस्पताल तक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं।
स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति जिले में तीन पीएचसी क्रमश: कुर्साकांटा, अररिया सदर और फारबिसगंज, चार सीएचसी भरगामा, नरपतगंज, सिकटी और पलासी तथा दो रेफरल अस्पताल रानीगंज और जोकीहाट हैं। इनके अलावा फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भी एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पदस्थापित नहीं है।
महिलाओं की समस्याएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.