अररिया, जुलाई 23 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि सूबे के अरवल में सिविल सर्जन के साथ हुए दुर्व्यहार के खिलाफ सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रहा। ओपीडी के हड़ताली चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। सदर अस्पताल में दिनभर स्वास्थ्य सेवा ठप रहने से ईलाज के लिये मरीज दर-दर भटकते रहे। हालांकि इमरजेंसी सेवा चालू रहने से गंभीर मरीजों को ईलाज करने में राहत मिली। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा ठप रहने के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों से ईलाज कराने आये मरीजों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। कुछ मरीज सदर सदर अस्पताल के इमेरजेंसी वार्ड में ही ईलाज कराते नजर आये तो कुछ मरीज निजी अस्पतालों की ओर रूख करते दिखे। यह भी पढ़ें- सुरक्षा को लेकर सरकारी अस्पतालों में बंद रहा ओपीडी, निराश लौटे...