अररिया, अगस्त 11 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की फारबिसगंज नगर इकाई के द्वारा स्थानीय फारबिसगंज महाविद्यालय में सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर मंत्री आयुष भगत के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सदस्यता अभियान को लेकर अभाविप ने जारी किया पोस्टरकार्यक्रम का विवरण इस अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत एसएफडी सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा की विद्यार्थी परिषद् सदैव छात्र हितों के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।जिलाध्यक्ष का योगदान अररिया जिला संयोजक शिवम साह ने कहा की सदस्यता अभियान को जिले के प्रत्येक शैक्षणि...