Araria News: सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के संदेश से गूंजा अररिया कॉलेज
अररिया, अक्टूबर 3 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। अररिया कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गयी। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. राम दयाल पासवान ने की। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिका, कर्मी, छात्र-छात्राएं आदि शामिल हुए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम सेमेस्टर के छात्र मिथुन कुमार रहे, जिन्होंने महात्मा गांधी का रूप धारण कर उनके व्यक्तित्व एवं आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. राम दयाल पासवान ने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने गांधी जी के संदेश 'बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो और बुरा मत सुनो' को याद किया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: महात्मा गांधी एवं लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.