Araria News: संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
अररिया, जुलाई 15 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत अंतर्गत बढ़ुव्वा टोला वार्ड नंबर 2 में बुधवार की अहले सुबह एक 28 वर्षीय विवाहता का का संदिग्ध अवस्था में घर में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका तसरून मटियार बढुव्वा निवासी अबुलैस की पत्नी थी। वह अपने पीछे तीन बच्चे को छोड़ गई। बताया जाता हेकि दोनो का प्रेम विवाह हुआ था। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर जोकीहाट थाना पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। लेकिन मृतका के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों और दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। आपसी रजामंदी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.