अररिया, नवम्बर 6 -- सिपाही की मौत और पुलिस जांच Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज थाना के अग्निशमन विभाग में तैनात एक 45 वर्षीय सिपाही की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार की अहले सुबह रानीगंज-सरसी मार्ग एसएच-77 किनारे वायएनपी महाविद्यालय के समीप उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर श्रीचंदपुर गांव निवासी उपेन्द्र यादव के बेटे प्रदीप यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप यादव करीब एक महीने पहले ही रानीगंज थाना के अग्निशमन विभाग में योगदान दिया था। वह वर्ष 2015 बैच का सिपाही था। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने वायएनपी महाविद्यालय के समीप सड़क किनार...