Araria News: श्री गणेश महोत्सव की तैयारी जोरों पर
अररिया, अगस्त 1 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 14 सितंबर से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा की हुई श्री गणेश जी की प्रतिमा की साज सज्जा करने को लेकर कोलकाता की शिल्पकार खोखन पाल की टीम फारबिसगंज पहुंच गई है। इस संबंध में मंदिर के संयोजक पवन शर्मा, अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल, सचिव सुभाष अग्रवाल,पवन अग्रवाल,मनोहर शर्मा,अमित भूपाल,भीम अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, शिव अग्रवाल,कुलदीप अग्रवाल, कमल मित्तल, धनपत धांडेवाल आदि के द्वारा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई है。
पूजा और विधि विधान वहीं मंदिर के महंत पंड़ित अंगद दुबे और अभिषेक दुबे की अगुवाई में मुख्य यजमान ललित केडिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.