अररिया, अगस्त 22 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि श्रावण मास शुक्ल पक्ष अष्टमी के मौके पर सदर प्रखंड के महासिद्धि पीठ तेगछिया में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर दुर्गा पाठ व कन्या महाभोग का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्वानों ने दुर्गा सप्तशती पाठ का श्रद्धा पूर्वक वाचन किया। पूजा अर्चना व पाठ समापन के बाद कुवांरी कन्याओं के बीच महाप्रसाद परोसा गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ लगी रही। दुर्गा सप्तशती वाचन में पंडित प्रेमनाथ झा, जगतानंद मिश्र, सिंहेश्वर नाथ झा, राजेंद्र झा, सुरेश मोहन झा, नारायण झा, अभियानंद मिश्र, कृष्णानंद झा, वासुकीनाथ झा, चन्द्रमोहन झा, नवीन झा के अलावे उपेंद्र झा, सेवक चंद्रमोहन झा सहित अन्य लोग पूजा अर्चना में सक्रिय रहे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां वर्ष के सभी मास के शुक्ल पक्ष अ...