अररिया, सितम्बर 26 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की 25वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के साथ धूमधाम से मनाई गई। समारोह को लेकर पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। कानू हलवाई समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने आराध्य बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज को नमन किया और उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भगवान गणिनाथ महाराज की जयंती पर पूजा महोत्सवसमारोह का शुभारंभ समारोह का विधिवत शुभारंभ अधिवक्ता भूपेंद्र प्रसाद साह उर्फ भोला साह ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का संचार हुआ। समारोह में समाज की एकजुटता, आपसी प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने पर विशेष जो...