Araria News: शौचालय निर्माण को लेकर जागरूकता बैठक
अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: जोकिहाट(एस)। सिमरिया पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित महादलित टोला में बुधवार को शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता बैठक मुखिया प्रतिनिधि अख्तर आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रखंड समन्वयक अजय कुमार मंडल ने ग्रामीणों को शौचालय निर्माण और खुले में शौच से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए नियमित उपयोग की अपील की। स्वच्छता पर्यवेक्षक मंजूर आलम ने घर व आसपास साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मौके पर ग्रामीणों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि व संबंधित कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.