अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांआ प्रखंड के डुमरिया पंचायत वार्ड संख्या 2 में मंगलवार की रात्रि करीब दो बजे भीषण आग लगने से दो परिवार का दो घर जल कर राख हो गया है। इस दौरान घर में रखे सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गयी। इस आग लगी में अनाज, बर्तन, नौ बकरी सहित ढाई लाख से अधिक संपत्ति जल कर राख हो गया है। पीड़ित किसान अख्तर अंसारी, पिता अब्दुल गफ्फार और मोहम्मद मुख्तार अंसारी, पिता अशरफ अंसारी ने बताया कि दस बजे रात्रि वे लोग खाना खाकर परिवार के साथ कमरे में सो गये थे। देर रात्रि आग लगने पर मवेशी के द्वारा आवाज करने पर वे लोग घर से निकले तो देख की घर में आग लगी हुई है। परिजनों के द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान मवेशी को बचा लिया,...