Araria News: शिव मंदिर सुंदरी के आसपास हुई सफाई, जमा कचरा हटा
अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के ऐतिहासिक मंदिर सुंदर नाथ धाम सुंदरी के आस पास में फैले कचरे को बुधवार को स्वच्छता कर्मियों द्वारा साफ सफाई की गई। बीडीओ के निर्देश पर यह सफाई अभियान चलाया गया। शिव मंदिर से जुड़े छोटू साह ने बताया कि कुछ दिनों से स्वच्छता कर्मियों के साथ सफाई नहीं करने के कारण मंदिर परिसर सहित आस पास के जगहों पर गंदगी और कचरा जमा हो गया था । बीडीओ डॉ नयना पॉल से इसकी शिकायत की गई थी। बीडीओ के निर्देश पर स्वच्छता कर्मियों के द्वारा अभियान चला कर साफ सफाई की गई। इस कार्य में स्वच्छता पर्यवेक्षक शशि कुमार, रमेश साह, शंकर ततमा, राजभर ततमा, तुलसी पासवान, मनीष सदा, तेतरी देवी, ललिता देवी शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.