Araria News: शिक्षा विभाग के कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश
अररिया, अक्टूबर 24 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय के कार्यों एवं शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों के वेतन संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मॉडल स्कूल, कायाकल्प अभियान, मध्याह्न भोजन योजना, टोला सेवक, तालीमी मरकज़ तथा शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विद्यालयों और योजनाओं के संचालन पर निर्देश ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.