Araria News: शहर में दिन के उजाले में जल रहीं स्ट्रीट लाइटें
अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: अंजनी गौतम फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर में नगर परिषद प्रशासन द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटें दिन के उजाले में भी जलती रहने से बिजली की बर्बादी का मामला सामने आया है। रात में शहर को रोशन करने के उद्देश्य से लगाई गई कई स्ट्रीट लाइटें सुबह होने के बाद भी बंद नहीं की जा रही हैं। इससे जहां अनावश्यक रूप से बिजली की खपत हो रही है, वहीं सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय नागरिकों की राय स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के विभिन्न वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटें कई जगह दिन में भी जलती दिखाई देती हैं। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से लाइटों के संचालन की व्यवस्था की नियमित निगरानी कराने तथा दिन में अनावश्यक रूप से जलने वाली लाइटों को तत्काल बंद कराने की मांग की है।
सामाजिक कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.