Araria News: शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक हिरासत में
अररिया, सितम्बर 26 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने शुक्रवार को शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुर्साकांटा बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंच कर हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल करने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की। हिरासत में लिए गए युवक कुर्साकांटा पंचायत के वरमत्ती वार्ड संख्या 1 निवासी वीरेंद्र मंडल पिता दया लाल मंडल बताया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.