Araria News: शरणपुर में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग तेज
अररिया, जुलाई 25 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणुपर में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से रोगियों खासकर महिला रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीण सत्य नारायण मिश्र, दिनेश मिश्र, अशोक यादव, रामानन्द सिंह यादव, दिनेश साह आदि ने बताया कि शरणपुर पंचायत की आबादी करीब 15 हजार से अधिक है। ताराबाड़ी में एक उपस्वास्थ्य केन्द्र है। लेकिन शरणपुर के रोगियों को इलाज के लिए तीन किलो मीटर ताराबाड़ी या पांच किलोमीटर कुर्साकांटा जाना पड़ता है। इससे रोगियों को शारीरिक , मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से शरणपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.