अररिया, जुलाई 8 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हड़ियाबाड़ा निवासी शमीउल्लाह हत्याकांड में शामिल नामजद आरोपी उस्मान को पकड़ कर छोड़ दिए जाने को लेकर परिजनों में आक्रोश है। इसको लेकर सोमवार को मृतक के परिजनों व दर्जनों रिश्तेदार एसपी से मिलने पहुंचे थे। मंगलवार को फारबिसगंज के हरिपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वजह से परिजन एसपी से नहीं मिल पाए। मृतक के पिता ने कहा कि घटना को लेकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने महमूद और उस्मान को गिरफ्तार किया, लेकिन उस्मान को किस आधार पर छोड़ा गया है जांच का विषय है।मृतक यह भी पढ़ें- शमीउल्लाह हत्याकांड की हो निष्पक्ष जांच, मिले न्याय के पिता व भाई ने आरोप लगाया कि उस्मान ने हत्या से लगभग 10 मिनट पहले बिजली पोल में लगे स्विच से बिजली काट दिया था, ताक...