अररिया, जुलाई 12 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। हांगकांग में आयोजित लायंस क्लब की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में फारबिसगंज लायंस क्लब और लायंस ट्रस्ट की उपलब्धियों की जमकर सराहना हुई। अब लायंस नेत्रालय और डायलेसिस सेंटर का अपग्रेडेशन होगा। इसी के साथ फारबिसगंज लायंस नेत्रालय को अब प्रतिवर्ष 15 हजार सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चों की अत्याधुनिक तकनीक से आंखों की जांच कराने की जिम्मेदारी मिली है। यह अवसर बिहार और झारखंड में केवल फारबिसगंज लायंस नेत्रालय को प्राप्त हुआ है, जिसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

नेत्रालय का अपग्रेडेशन नेत्रालय को इस अभियान के लिए अत्याधुनिक एवं अत्यंत कीमती जांच मशीन उपलब्ध कराई गई है। प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्टाफ की टीम बच्चों की एडवांस आई-स्क्रीनिंग करेगी, जिससे कम उम्र में ही आंखो...