अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह अररिया जिले के प्रभारी मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। अररिया जिले में दो लाख से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ता बैठक मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने शनिवार की संध्या स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू प्रसाद शाह के आवासीय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग सरकार का महत्वपूर्ण अंग है और पर्यावरण का सीधा संबंध प्रत्येक मानव के जीवन से है।

य...