अररिया, सितम्बर 2 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय दरगाहीगंज में चल रहे खेल आयोजन के तीसरे दिन मंगलवार को बच्चों को विलुप्त होते जा रहे पारंपरिक खेल पहचानो तो जानें से रूबरू कराया गया। सीमित संसाधनों में खेले जाने वाले इस खेल में बच्चों की आंखों पर पट्टी बांधकर केवल आवाज के आधार पर साथी को पहचानने की चुनौती दी गई।

खेल का आयोजन वर्ग सप्तम के वर्ग शिक्षक आशीष कुमार के निर्देशन में आयोजित इस खेल में छोटी रानी, भाव, चांदनी, जिज्ञासा, रानी सहित कई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल के दौरान छात्राओं में एक-दूसरे की आवाज पहचानने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बच्चों ने खेल का आनंद लेने के साथ-साथ अपनी एकाग्रता और सुनने की क्षमता का भी प्रदर्शन किया।

विद्यालय का उद्देश्य विद्यालय के प्रधाना...