अररिया, अगस्त 8 -- Araria News: विधि-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की एसपी ने की समीक्षा अररिया,निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय कक्ष में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जिले की विधि-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, यातायात, साइबर, परिचारी, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानेदार,सभी शाखा प्रभारी के साथ-साथ एसएसबी 52वीं व एसएसबी 56 वीं बटालियन के कमांडेंट उपस्थित थे।एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच अभियान चलाने और विधि-व्यवस्था...