Araria News: विधायक ने शिव भक्त अमर कुमार का किया हौसला आफजाई
अररिया, अगस्त 22 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया जिला के पलासी प्रखंड के आमगाछी निवासी शिव भक्त अमर कुमार सुल्तानगंज से छ कलश में 80 लीटर गंगा जल सहित 105 किलो के भारी भरकम कांवर के साथ शुक्रवार को हत्ता चौक कुर्साकांटा स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां पर स्थानीय लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया और जयकारे लगाए। गुरुवार की रात्रि सोनापुर हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम किए थे। शुक्रवार की सुबह गाजे बजे के साथ सोनापुर से हत्ता चौक कुर्साकांटा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे शिव भक्ति गीत पर नाचते थिरकते पहुंचे। इस दौरान रास्ते में जिला पार्षद प्रतिनिधि अजीत झा, पूर्व मुखिया मुस्ताक अली, प्रणव गुप्ता, सेवानिवृत शिक्षक जगन्नाथ झा आदि ने अंगवस्त्र और माला पहना कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: 250 शिवभक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.