अररिया, सितम्बर 6 -- Araria News: विधायक की पहल से मजदूरों को मिला न्याय, अब 12 के बजाय आठ घंटे करेंगे महीने में न्यूनतम 26 दिन काम, आधे घंटे का मिलेगा लंच ब्रेक

मजदूरी का 12 फीसदी पीएफ में होगा जमा फारबिसगंज,निज संवाददाता। स्थानीय एशियन थाई फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (राम-पम फैक्ट्री) में पिछले कई दिनों से जारी मजदूरों की हड़ताल और काम से वंचित रहने की समस्या का शुक्रवार को स्थानीय विधायक मनोज कुमार विश्वास की पहल पर समाधान कराया गया। विधायक ने फैक्ट्री मालिक, प्रबंधन, ठेकेदार एवं मजदूरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कर कामकाज को लेकर सहमति बनाई। बैठक में तय किया गया कि अब मजदूरों से 12 घंटे के बजाय निर्धारित 8 घंटे ही काम लिया जाएगा। काम के दौरान आधे घंटे का लंच ब्रेक भी मिलेगा। वहीं मजदूरों को मह...