अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। शनिवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय के कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों के वेतन से संबंधित मामलों, मॉडल स्कूल के संचालन स संबंधित पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा हुई। दी गई जानकारी के मुताबिक समीक्षा के क्रम में डीएम ने शिक्षकों के वेतन से संबंधित लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मॉडल स्कूल के संचालन के संबंध में पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की गई।

मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की अद्यतन स्थिति और अनियमितता के मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। डीएम ने स्पष्ट निर्दे...