अररिया, अक्टूबर 25 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज में पंचमुखी हनुमान मंदिर के निकट स्थित प्रज्ञा बाल संस्कारशाला में शरद पूर्णिमा के अवसर पर अमर लोकगायिका विंध्यवासिनी देवी की स्मृति में लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीराबाई-लक्ष्मीबाई मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार की सदस्या अंजुला देवी ने की। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों ने शमा-चकेवा, विवाह एवं विदाई गीतों की मधुर प्रस्तुति से वातावरण को संगीतमय बना दिया। विंध्यवासिनी देवी के गाए लोकगीतों को भी स्वर देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, बच्चियों ने मां दुर्गा के भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में निशा पाठक, फूलवंती देवी, नेहा कुमारी, दीपशिखा कुमारी, शोभा देवी, बेबी देवी सहित ...