अररिया, जुलाई 19 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जोगबनी वार्ड संख्या-10 स्थित प्राथमिक विद्यालय खजुरबाड़ी में बारिश के बाद हुए जलजमाव और कीचड़ की समस्या का नगर परिषद ने संज्ञान लेते हुए समाधान की पहल शुरू कर दी है। शनिवार को नगर परिषद की ओर से विद्यालय परिसर में मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम कराया गया। इससे स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जलजमाव व कीचड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद विद्यालय परिसर में जन जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर विद्यालय से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बच्चों को जलजमाव वाले परिसर में गतिविधि करते देखा गया था। यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया में कुर्सी पर बैठे एचएम व सामने रखी शराब का वीडियो वायरल, ग्रामीणों का हंगामा वीडि...