अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में छठ व्रतियों के बीच नि:शुल्क साड़ी वितरण किया गया। इस दौरान नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद अनिता देवी, समाजसेवी राहुल चौधरी एवं सपना चौधरी ने व्रतियों के बीच लगभग 350 साड़ियों का वितरण किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व वार्ड पार्षद आनंद साह के आवास पर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल चौधरी वर्ष 2016 से लगातार छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों के बीच नि:शुल्क साड़ी वितरण करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने अपनी इस सामाजिक पहल को जारी रखा। यह भी पढ़ें- Purnia News: चम्पावती में छठ पूजा को भव्य बनाने की तैयारी तेज, बैठक में बनी रणनीति यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छठ पूजा की तैयारी को ले बैठक, ...