अररिया, नवम्बर 29 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। शादी-विवाह का लगन शुरू होते ही बाजार में सब्जियों और अनाज के दामों में तेजी आ गई है। खासकर पिछले एक सप्ताह के दौरान कई हरी सब्जियों की कीमत आसमान छूने लगी है। एक सप्ताह पहले तक 20 रुपये किलो बिकने वाली फूलगोभी की कीमत बढ़कर करीब 40 रुपये किलो हो गई है। वहीं बैंगन, मूली और हरी मिर्च के दामों में भी बढ़ गई है। बैगन 40 रुपये से 60 रुपये पहुंच गया है। हरी मिर्च 160 से 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

सब्जियों के बढ़ते दाम से घरेलू बजट पर असर सब्जियों के साथ-साथ अनाज की कीमतों में भी उछाल आने से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ने लगा है। रानीगंज बाजार के सब्जी मंडी में सब्जियों की बढ़ती कीमतों का असर आम खरीदारों की जेब पर साफ दिखने लगा है। पहले जहां लोग एक साथ कई तरह की सब्जियां खरीद लेते थे, वही...