अररिया, अगस्त 25 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि सामाजिक संगठन सोशल वेल्फेयर ऑर्गनाईजेशन ने सदर अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार को लेकर डीएम को पत्र लिखा है। संस्था के अध्यक्ष ने सदर अस्पताल में 40 तरह के ऑपरेशन और 127 तरह की जांच व दवा उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल के इमेरजेंसी वार्ड, दवा काउंटर के खराब एसी को दुरूस्त कराया जाय। सभी रोगियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिले, डॉक्टर व नर्सों को एप्रोन पहनकर ड्यूटी करने के लिए बाध्य किया जाय। सदर अस्पताल के सभी एम्बुलेंस का नियमित मैंटेनेंस में रखा जाय, अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर सभी विभाग तक अच्छी सड़क व नाला का निर्माण कराया जाय। अस्पताल में दलाली पर रोक लगे, अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ायी जाय, अस्पताल के पुराने भवन का मरम्...