Araria News: रोक-टोक और कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद पहुंचे ग्रामीण
अररिया, सितम्बर 29 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। सिरसिया स्थित फोरलेन किनारे मांस फैक्ट्री के विरोध में सोमवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने पुलिस-प्रशासन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े कर दिए। प्रशासन की ओर से धरना की अनुमति नहीं दिए जाने तथा बिना अनुमति धरना में शामिल होने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी लगातार दी जा रही थी। इसके बावजूद सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचने लगे थे। धरना को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। संबंधित लोगों को पत्राचार के माध्यम से भी धरना में शामिल नहीं होने की हिदायत दी गई थी। थाना स्तर पर बैठक कर भी ग्रामीणों को विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.