Araria News: रिहायशी इलाकों में करोड़ों पटाखा के भंडारण की आशंका, सहमे हैं शहरवासी
अररिया, नवम्बर 8 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। शहर के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में करोड़ों रुपये के अवैध पटाखों का भंडारण किए जाने की आशंका है। इससे लोग सहमे हुए हैं। इस इलाके के दुकानों और गोदामों में भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखे जमा करने की बात लोग कर रहे हैं । लोगों का कहना है कि यदि इन स्थानों पर आग या किसी तरह की चिंगारी पहुंचती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी चपेट में आसपास के कई परिवार और निर्दोष लोग आ सकते हैं। स्थानीय जानकारों के मुताबिक, सदर रोड, छुआ पट्टी, मानिकचंद रोड, बैद्यनाथ बिल्डिंग के समीप, गोयल स्कूल के आसपास, केसरी टोला, कस्टम ऑफिस तथा समता भवन के निकट सहित कई रिहायशी इलाकों में पटाखों का भंडारण किए जाने की आशंका है। कुछ कारोबारी घरों, गोदामों और दुकानों की ऊपरी मंजिलों में पटाखे जमा कर बिक्री भी कर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.