अररिया, अगस्त 19 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि जिला मुख्यालय से सटे रामपुर कोदरकट्टी स्थित प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़क में बना कलवर्ट पिछले करीब तीन साल से क्षतिग्रस्त है। कलवर्ट के पास बने गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का वजह बन सकता है। ग्रामीणों की माने तो इस गड्ढे में गिरकर अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं बावजूद प्रशासनिक अमला कलवर्ट के मरम्मती या पुनर्निर्माण कराने की दिशा में पहल करते नहीं दिख रहे हैं। अब इस समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक्टिव मोड में आ गया है। परिषद के प्रांत एसएफडी प्रमुख प्रो. एमपी सिंह के नेतृत्व में परिषद नेताओं का एक शिष्टमंडल ने डीएम को आवेदन देकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। परिषद नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज जाने वाली इस मुख्य मार्ग में पिछले 3 साल से कलवर्ट प...