Araria News: रानीगंज में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल।
अररिया, जुलाई 7 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। पहली घटना सरसी-रानीगंज मार्ग एसएच 77 पर बडहारा मिशन स्कूल के समीप हुई। घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार र फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर निवासी पटेल मंडल (पिता- कैलाश मंडल) अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें रेफरल अस्पताल रानीगंज पहुंचाया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.