Araria News: रानीगंज बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हर तरफ अफरातफरी का माहौल
अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज बाजार व बस स्टैंड परिसर में रविवार को रानीगंज नगर पंचायत के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने सबसे पहले काली मंदिर चौक से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की, जो ब्लॉक चौक से बस स्टैंड तक जारी रही। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए फल के ठेले, चाय-पान की दुकानें सहित अन्य अस्थायी दुकानों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए तीन से चार बुलडोजर लगाए गए थे। कार्रवाई के दौरान पूरे बाजार और बस स्टैंड परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार मौके पर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: रानीगंज बाजार में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर प्रशासन की टीम ने काली मंदिर चौक से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.