Araria News: रानीगंज पुलिस ने बीओबी बैंक शाखा से मांगी लोन देने संबंधी मूल दस्तावेज
अररिया, जुलाई 30 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 46 लोगों को एक करोड़ रुपये 35 लाख रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत किए जाने के मामले की जांच अब नए चरण में पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बैंक प्रबंधन से ऋण लेने वाले सभी लोगों द्वारा जमा किए गए दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस का कहना है कि इन्हीं कागजातों की जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में कहीं लापरवाही हुई या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक को गुमराह किया गया। यह भी पढ़ें- 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक से ऋण से संबंधित सभी आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.