अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: पलासी (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के मालद्वार गांव में बुधवार को राधा कृष्ण मंदिर में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में 108 से अधिक कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा अशोक कुमार झा के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ राधा कृष्ण मंदिर स्थल से शुरू होकर हनुमान चौक, मोहनपुर, कोढ़ैली, डकैता होते हुए बकरा नदी के बकेनियां घाट में जल भरकर कोढ़ैली तटबंध होते हुए पुन: राधा कृष्ण मंदिर स्थल पर सम्पन्न हुआ। इस संबंध में स्थानीय अशोक कुमार झा ने बताया कि गुरूवार को पूजा-अर्चना के बाद हवण-पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...