अररिया, अगस्त 22 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के अंतर्गत संचालित 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 125 मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया。

जनता की समस्याएँ जनता दरबार में स्वालदह, रैवाही नरपतगंज निवासी अजरून खातून ने अवैध रूप से नामांकन वाद स्वीकृत करने के संबंध में आ...