अररिया, जुलाई 12 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता जिला मुख्यालय स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय को डिजिटल लर्निंग सेंटर की सौगात मिली है। शनिवार शाम इसका विधिवत उद्घाटन डीईओ साहेब आलम, डॉ. विनीता प्रसाद व एचएम अबरारूल हक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बताया गया कि डिजिटल लर्निंग सेंटर एक ऐसा आधुनिक शिक्षण मंच है, जहाँ डिजिटल तकनीकों (जैसे: कंप्यूटर, इंटरनेट, और ई-लर्निंग टूल्स) का उपयोग करके शिक्षा, कौशल विकास और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। डिजिटल लर्निंग सेंटर्स द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रमुख सुविधाओं और लाभों में कौशल विकास, हाइब्रिड और ऑनलाइन शिक्षा व तकनीकी मदद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Araria News: राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय डिजिटल...