अररिया, अगस्त 26 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि रक्षाबंधन को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों के साथ विभिन्न गली मोहल्ले से लेकर हर जगह राखी की दुकानें सज चुकी है। भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। गिफ्ट व कपड़े की दुकानों पर भी भीड़ जुटने लगी है। बाजार में हर रेंज की राखियां उपलब्ध है। दुकानदारों के मुताबिक, दस रूपये से लेकर इस बार 500 से अधिक तक की महंगी राखियां बिक रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में राखी को लेकर चहल पहल बढ़ने लगी है। बहनें अपने-अपने बजट के हिसाब से राखियां खरीद रही है। इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहनों के अटूट संबंधों के प्रतीक रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में उत्साह चरम पर है। रक्षा बंधन पर्व ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है, बाहर रहने वालों भाईयों...