Araria News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये आर्या मिशन स्कूल के बच्चों ने झुमाया
अररिया, अगस्त 19 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आर्या मिशन स्कूल में रंगारंग राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने अभिभावकों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार ने पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के बीच आयोजित समारोह का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर रहा। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि तिरंगे की शान के पीछे न जाने कितने रणबांकुरों और महापुरुषों का बलिदान समर्पित है। हमें उनके त्याग और बलिदान की शान को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल सीमा पर देश की रक्षा करने तक सीमित नहीं है। जब कोई विद्यार्थी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.